हांगझोउ, 29 सितंबर ( भाषा ) भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम और एसो शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में पुरूषों की केरिन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में विफल रहे।
हीट एक के सेमीफाइनल में दोनों भारतीय छह साइकिलिस्ट में अंत में रहे।
बेकहम प्लस 0.922 सेकेंड के समय से पांचवें और एसो प्लस 2.980 सेकेंड से उनसे पीछे रहे जिन्हें एक चेतावनी भी मिली।
इससे पहले डेविड दूसरी हीट में जापान के केइया ओता से प्लस 0 . 112 सेकंड पीछे रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
हर हीट से शीर्ष दो राइडर सेमीफाइनल में पहुंचते हैं जबकि बाकी राइडर रेपेशॉज खेलेंगे ।
बाईस वर्ष के एसो रेपेशॉज हीट में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे । वह चीन के कि लुई से प्लस 0 . 134 सेकंड पीछे रहे जबकि हांगकांग के चियुक हेइ तो से प्लस 0 . 029 सेकंड पीछे रहे ।
एसो पहले राउंड की हीट में रेस खत्म नहीं कर पाये थे लेकिन फिर भी रेपेशाज में पहुंचे।
डेविड स्प्रिंट में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे ।
भाषा
नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
