scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलडेविड और पाटीदार का धमाल, आरसीबी ने बनाए तीन विकेट पर 250 रन

डेविड और पाटीदार का धमाल, आरसीबी ने बनाए तीन विकेट पर 250 रन

Text Size:

बेंगलुरु, पांच अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ तीन विकेट पर 250 रन बनाए।

डेविड और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 48 रन) ने चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 99 रन की नाबाद साझेदारी बनाई जिससे टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही जो इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर है।

डेविड ने 25 गेंद की पारी में आठ छक्के और तीन चौके जमाए।

पाटीदार ने 19 गेंद में एक चौके और छह छक्के से नाबाद 48 रन बनाए।

सीएसके के लिए अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे ने एक एक विकेट लिया।

भाषा

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments