scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलभारत के युगल कोच के तौर पर लौट सकते हैं डेनमार्क के महान खिलाड़ी माथियास बो

भारत के युगल कोच के तौर पर लौट सकते हैं डेनमार्क के महान खिलाड़ी माथियास बो

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) डेनमार्क के महान खिलाड़ी माथियास बो के भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच के तौर पर लौटने की संभावना है क्योंकि मलेशिया के टान किम हर ने खेल मंत्रालय के उनकी नियुक्ति को मंजूरी देने के बावजूद पेशकश अस्वीकार कर दी है।

लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता और दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी बो ने तोक्यो ओलंपिक से पहले भारत के युगल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी थी जिसमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शामिल थे।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम टान किम हर को लाने के इच्छुक थे और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी थी लेकिन फिर उन्होंने पेशकश स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अब वह नहीं आ रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस समय माथियास बो से चर्चा कर रहे हैं। उन्हें हमारे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का अनुभव है और उन्होंने सात्विक और चिराग के साथ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन हम कम से कम एशियाई खेलों तक उनकी सेवायें लेने की कोशिश कर रहे हैं। ’’

 भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments