scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलआईओए और एआईएफएफ के संविधान से जुड़ी याचिकाओं पर 20 अक्टूबर को सुनवाई करेगा न्यायालय

आईओए और एआईएफएफ के संविधान से जुड़ी याचिकाओं पर 20 अक्टूबर को सुनवाई करेगा न्यायालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के संविधान को अंतिम रूप देने से संबंधित याचिकाओं के अंतिम निपटान के लिए सोमवार को 20 अक्टूबर की तारीख तय की।

इन दोनों खेल संस्थाओं का संविधान उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव ने तैयार किया है।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने आईओए और एआईएफएफ से संबंधित दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि पीठ इन दोनों खेल संस्थाओं के संविधान को लेकर उठाए गए मुद्दों पर 20 अक्टूबर को फैसला करेगी।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments