scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारतीय जूडो खिलाड़ियों को क्लीन चिट : सूत्र

भारतीय जूडो खिलाड़ियों को क्लीन चिट : सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जून ( भाषा ) भारत के दो जूडो खिलाड़ी और उनके कोच को महिला खिलाड़ियों से झड़प के मामले में उनके खिलाफ लगाये गए आरोपों से ‘क्लीन चिट’ मिल गई है । एक कोच ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

स्पेन दौरे पर गये जूनियर एशियाई चैम्पियनशिप के पदक विजेता सहित दो जूडो खिलाड़ी और एक कोच को स्थानीय महिला खिलाड़ियों के साथ ‘झड़प’ के आरोप में देश वापस बुला लिया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण के एक कोच ने बताया ,‘‘ महिलाओं ने लिखित में दे दिया है कि भारतीय खिलाड़ियों का इससे कोई संबंध नहीं है । इसलिये उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई । वे कल भारत लौट रहे हैं ।’’

भारत का 30 सदस्यीय दल इस समय स्पेन में अभ्यास कर रहा है जिसमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले जूडो खिलाड़ी भी हैं । यह कोरोना महामारी के बाद उनका पहला विदेश दौरा है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments