scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलसिलिच टाटा ओपन क्वार्टर फाइनल में

सिलिच टाटा ओपन क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

पुणे, चार जनवरी ( भाषा ) शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के 74वें नंबर के खिलाड़ी राबर्टो कारबालेस बाएना को हराकर टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस के एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

दुनिया के 17 नंबर के इस क्रोएशियाई खिलाड़ी ने 6 . 3, 3 . 6, 6 . 1 से जीत दर्ज की । अब उनका सामना नीदरलैंड के टालियोन ग्रीकस्पूर से होगा जिसने इटली के मार्को सेचिनातो को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

वहीं दूसरी वरीयत प्राप्त बोटिच वान डे जेंडशल्प ने इटली के क्वालीफायर फ्लावियो कोबोली को 7 . 5, 6 . 4 से मात दी । अब उनका सामना जर्मन क्वालीफायर मैक्सीमिलन मार्टेरर से होगा जिन्होंने सर्बिया के लास्लो जेरे को 7 . 6, 6 . 2 से हराया ।

पिछली बार के उपविजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त एमिल रूसुवुओरी को फ्रांस के बेंजामिन बोंजी ने 6 . 1, 7 . 6 से हरा दिया । वहीं चौथी वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज को स्पेन के पेड्रो मार्तिनेज ने 3 . 6, 6 . 1, 6 . 3 से हराया ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments