scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलचिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल मैच कराने को सैद्धांतिक मंजूरी : मंत्री परमेश्वरा

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल मैच कराने को सैद्धांतिक मंजूरी : मंत्री परमेश्वरा

Text Size:

बेंगलुरू, 13 फरवरी (भाषा) कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वरा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल मैच कराने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है हालांकि मैदान पर जश्न मनाने की अनुमति देने पर अलग से फैसला लिया जायेगा ।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ को जस्टिस जॉन ताइकल कुन्हा आयोग द्वारा दिये गए सुरक्षा उपायों संबंधी सुझाव पर अमल करना होगा ।

कर्नाटक कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम में आईपीएल मैच कराने की सशर्त मंजूरी देने का फैसला किया था ।

पिछले साल चार जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भगदड़ मच गई थी जिसमें 11 लोग मारे गए थे । इसके बाद से मैदान पर मैच कराने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ।

मंत्री ने कहा ,‘‘ हमने कहा है कि हम उन्हें सैद्धांतिक मंजूरी देंगे । उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि उन्हें जस्टिस कुन्हा आयोग की सिफारिशों पर अमल करना होगा । मैचों से पहले त्वरित उपाय और अल्पकालिक उपाय करने होंगे जबकि दीर्घकालिन सुधार में समय लगेगा ।’’

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments