पणजी, 31 अक्टूबर (भाषा) दूसरे वरीय सुधांशु ग्रोवर मंगलवार को यहां राष्ट्रीय खेलों की टेबल टेबल पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में महाराष्ट्र के चिन्मय सोमाया के खिलाफ 2-4 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
सुधांशु काफी अच्छी फॉर्म में थे और उनकी अगुआई में दिल्ली की पुरुष टीम ने टीम चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था।
एकल स्पर्धाओं के पहले दिन हरियाणा के वेस्ली डो रोसारियो (09), पश्चिम बंगाल के रोनित भांजा (08), दिल्ली के आदर्श ओम छेत्री (11), पश्चिम बंगाल के सौरव साहा (06) और उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव (10) भी प्रतियोगिता से बाहर होने वाले वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में शामिल रहे। अभिषेक ने चोट के कारण मैच गंवाया।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
