scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलचीन ने एएफसी अंडर 23 एशियाई कप क्वालीफायर्स में भारत को हराया

चीन ने एएफसी अंडर 23 एशियाई कप क्वालीफायर्स में भारत को हराया

Text Size:

डालियान (चीन), नौ सितंबर (भाषा) भारत फुटबॉल टीम को शनिवार को यहां एएफसी अंडर 23 एशियाई कप क्वालीफायर में मेजबान चीन के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

  कोई भी भारतीय खिलाड़ी स्कोर शीट पर अपना नाम दर्ज नहीं करा पाया क्योंकि चीन के हू हेताओ ने आत्मघाती गोल कर दिया।

ताओ कियांगलोंग और नाइबिजियांग मोहेमती ने चीन के लिए गोल किये।

भारतीय गोलकीपर प्रभसुखान सिंह गिल के शानदार प्रदर्शन ने चीन के कई प्रयास विफल किये।

चीन को 68वें मिनट में बढ़त लेने में कामयाबी मिली। विपिन मोहनन के स्लाइडिंग टैकल पर चीन को पेनल्टी मिला और उसके कप्तान कियांगलोंग ने इसे आसानी से गोल में बदल दिया।

भारत 92वें मिनट में चीन के आत्मघाती गोल की बदौलत स्कोर बराबर करने में सफल रहा।

जब ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, तभी मोहेमेती ने 96वें मिनट में विजयी गोल कर दिया।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments