scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलचिक्कारंगप्पा हांगकांग में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर

चिक्कारंगप्पा हांगकांग में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर

Text Size:

हांगकांग, 23 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने यहां विश्व सिटी चैम्पियनशिप के शुरूआती दौर में चार अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

डीजीसी ओपन के विजेता मिगुएल टागुएना ने वही शानदार जारी रखते हुए सात अंडर पार 63 का कार्ड खेला जिससे वह एकल बढ़त बनाये हैं।

चिक्कारंगप्पा भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर चल रहे हैं। अन्य भारतीयों में करणदीप कोचर और हनी बेसोया ने 69-69 के कार्ड खेले जिससे दोनों संयुक्त 31वें स्थान पर हैं।

एसएसपी चौरसिया (70) संयुक्त 48वें जबकि वीर अहलावत, जीव मिल्खा सिंह और शिव कपूर एक ओवर 71 के कार्ड से संयुक्त 63वें स्थान पर चल रहे हैं।

विराज मदप्पा और गगनजीत भुल्लर संयुक्त 87वें स्थान पर काबिज हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments