scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलचिक्कारंगप्पा रॉयल्स कप में शीर्ष पांच में बरकरार

चिक्कारंगप्पा रॉयल्स कप में शीर्ष पांच में बरकरार

Text Size:

कंचनाबुरी (थाईलैंड), 26 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा शनिवार को यहां एशियाई टूर के रॉयल्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद 12 अंडर के स्कोर से संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर चल रहे हैं।

चान शिह चांग ने पांच अंडर पार 67 का कार्ड खेला जिससे वह 19 अंडर के कुल स्कोर से बढ़त बनाये हैं।

भारतीयों में राहिल गंगजी ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 37वें स्थान पर हैं। अमन राज भी इसी स्थान पर हैं।

राशिद खान (70) और विराज मदप्पा (70) संयुक्त 47वें स्थान पर चल रहे हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments