scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलचिक्कारंगप्पा छठे स्थान पर रहे, ऑर्म्सबी ने जीता खिताब

चिक्कारंगप्पा छठे स्थान पर रहे, ऑर्म्सबी ने जीता खिताब

Text Size:

हुआ हिन, 13 मार्च (भाषा) तीसरे दौर के बाद चार खिलाड़ियों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल करने वाले भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा अंतिम दौर में डबल बोगी से शुरुआत करने के बाद उससे उबर नहीं पाए और अंतरराष्ट्रीय सीरीज थाईलैंड में संयुक्त छठे स्थान पर रहे।

चिक्कारंगप्पा ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 का स्कोर किया और कुल 17 अंडर के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे।

ऑस्ट्रेलिया के वेड ऑर्म्सबी ने सडन डेथ प्लेऑफ के पहले होल में ही चोनलटिट चुएनबूनगम को हराकर खिताब जीता।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में करणदीप कोचर (70) संयुक्त 22वें, हनी बैसोया (69) संयुक्त 34वें, वीर अहलावत (69) और गगनजीत भुल्लर (69) संयुक्त 48वें तथा ज्योति रंधावा (73) संयुक्त 72वें स्थान पर रहे।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments