scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमखेलचिदंबरम स्टेडियम नई आउटफील्ड, ड्रेनेज प्रणाली के साथ टी20 विश्व कप का स्वागत करने के लिए तैयार

चिदंबरम स्टेडियम नई आउटफील्ड, ड्रेनेज प्रणाली के साथ टी20 विश्व कप का स्वागत करने के लिए तैयार

Text Size:

(जी उन्नीकृष्णन)

चेन्नई, सात फरवरी (भाषा) मशहूर एमए चिदंबरम स्टेडियम में आठ महीने तक चले मरम्मत के काम के बाद बेहतरीन आउटफील्ड और पानी के निकास के लिए अच्छी ‘ड्रेनेज’ प्रणाली के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले समय पर तैयार हो चुका है।

इतने महीनों तक यहां जेसीबी, लिफ्टर और लोडर की तेज गड़गड़ाहट गूंजती रही। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने विश्व कप नजदीक आने पर इतना समय लेने वाला काम करने का फैसला क्यों किया? यह पूछने पर इसके सचिव यू भगवानदास राव ने कहा, ‘ हमने पिछली बार यह आउटफील्ड शायद 2011 में बनाई थी इसलिए काफी समय हो गया था। इस पूरे काम में हमें जून (2025) से शुरू करके लगभग आठ महीने लगे। ’’

राव ने कहा कि आउटफील्ड को दोबारा बनाने और नियमित रखरखाव के कामों के साथ-साथ ‘ड्रेनेज’ (पानी के निकास) प्रणाली को अपग्रेड करना अहम था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्टेडियम के पूरे ड्रेनेज सिस्टम को बदल दिया है और पूरी तरह से अपग्रेड किया है जिसमें मोटर, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्टेडियम से बाहर निकलने वाला ड्रेनेज फ्लो, सब बदल दिया गया है। ’’

राव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी हरी झंडी देने से पहले आउटफील्ड और ड्रेनेज प्रणाली का मुआयना किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आईसीसी के अधिकारी आए तो उन्होंने कहा कि यह बहुत बढ़िया है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। उन सभी को स्टेडियम और सुविधाएं पसंद आई। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments