scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमखेलचेन्नइयिन एफसी ने मुखर्जी, विजय छेत्री से करार किया

चेन्नइयिन एफसी ने मुखर्जी, विजय छेत्री से करार किया

Text Size:

चेन्नई, दो जुलाई (भाषा) चेन्नइयिन एफसी ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल सत्र से पहले अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने के लिए डिफेंडर अंकित मुखर्जी और विजय छेत्री के साथ कई वर्षों का करार किया है।

  रक्षापंक्ति में दायी ओर से खेलने वाले मुखर्जी ने 38 आईएसएल मैचों में एक गोल किया है। वह इससे पहले ईस्ट बंगाल एफसी टीम का हिस्सा थे।

मुखर्जी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मैं दो बार की आईएसएल चैम्पियन टीम में शामिल होकर वास्तव में खुश और उत्साहित हूं। मै चेन्नइयिन एफसी की जर्सी पहनने का इंतजार कर रहा हूं।’’

मणिपुर के 21 साल के विजय छेत्री को पहली बार आईएसएल की किसी टीम का करार मिला है। वह इससे पहले स्थानीय क्लब चेन्नई सिटी एफसी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments