चेन्नई, तीन सितंबर (भाषा) चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के आगामी सत्र से पहले रविवार को यहां मणिपुर के उदीयमान स्ट्राइकर थंगलालसौं गंगटे के साथ अनुबंध करने की घोषणा की।
भारत की अंडर-17 टीम की तरफ से खेल चुके गंगटे इंडियन सुपर लीग के नए सत्र से पहले चेन्नई की टीम से जुड़ने वाले दसवें खिलाड़ी हैं।
क्लब ने कहा,‘‘गंगटे ने पिछले साल सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में चार गोल करके भारत को चौथा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस साल की शुरुआत में एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के अभ्यास मैच में दुनिया के चोटी के क्लब रियाल मैड्रिड के खिलाफ आखिरी मिनट में बराबरी का गोल दागकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।’’
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
