scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलचेन्नईयिन एफसी ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मरे से करार किया

चेन्नईयिन एफसी ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मरे से करार किया

Text Size:

चेन्नई, 13 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम चेन्नईयिन एफसी ने 2023-24 सत्र से पहले आस्ट्रेलियाई फुटबॉलर जोर्डन मरे के रूप में पहले विदेशी खिलाड़ी के तौर पर करार किया।

जोर्डन (27 वर्ष) पिछले सत्र में थाईलैंड के क्लब नाखोन रातचासिमा एफसी की ओर से खेले थे। वह पहले भी आईएसएल में खेल चुके हैं।

जोर्डन ने 2020-21 सत्र में केरला ब्लास्टर्स एफसी की ओर से खेलते हुए आईएसएल में पदार्पण किया था और फिर वह 2021-22 सत्र में जमशेदपुर एफसी के लिये खेले थे जिसमें उन्होंने आईएसएल शील्ड भी जीती थी। आईएसएल के इन दो सत्र में उन्होंने 34 मैचों में 11 गोल दागे थे।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments