गुवाहाटी, 18 अगस्त (भाषा) चेन्नइयिन एफसी ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में डूरंड कप फुटबॉल के ग्रुप ई मैच में दिल्ली एफसी को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की।
चेन्नइयिन एफसी ने तीन मैचों में नौ अंक के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली एफसी ने इतने ही मैच में दो अंक हासिल किये। टीम ने हैदराबाद एफसी और त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ ड्रॉ मुकाबला खेला था।
राफेल क्रिवेलारो और विंसी बैरेटो ने चेन्नई की टीम के लिए गोल किए जबकि दिल्ली एफसी के लिए पेप अलासेन गैसामे ने एक गोल किया।
दिन के दूसरे मैच में बेंगलुरू एफसी और केरला ब्लास्टर्स ने ग्रुप सी में 2 . 2 से ड्रॉ खेला ।
केरला के लिये एमैन्युअल जस्टिन (14वां मिनट) और मोहम्मद एमेन (84वां) ने गोल किये जबकि बेंगलुरू के जिये एडमंड लालरिंडिका (38वां) और आशीष झा (52वां) ने गोल किये ।
इसके साथ ही गोकुलम केरला ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली जबकि बेंगलुरू, केरला और भारतीय वायुसेना के बीच मुकाबला खुला है ।
भाषा
मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
