scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलचेन्नइयिन एफसी ने डूरंड कप में दिल्ली एफसी को 2-1 से हराया

चेन्नइयिन एफसी ने डूरंड कप में दिल्ली एफसी को 2-1 से हराया

Text Size:

 गुवाहाटी, 18 अगस्त (भाषा) चेन्नइयिन एफसी ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में डूरंड कप फुटबॉल के ग्रुप ई मैच में दिल्ली एफसी को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की।

चेन्नइयिन एफसी ने तीन मैचों में नौ अंक के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली एफसी ने इतने ही मैच में दो अंक हासिल किये। टीम ने हैदराबाद एफसी और त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ ड्रॉ मुकाबला खेला था।

राफेल क्रिवेलारो और विंसी बैरेटो ने चेन्नई की टीम के लिए गोल किए जबकि दिल्ली एफसी के लिए पेप अलासेन गैसामे ने एक गोल किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments