scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलचेन्नई ओपन : नागल बाहर, पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय युगल जोड़ी सेमीफाइनल में

चेन्नई ओपन : नागल बाहर, पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय युगल जोड़ी सेमीफाइनल में

Text Size:

चेन्नई, 12 फरवरी (भाषा) पूर्व चैंपियन सुमित नागल बृहस्पतिवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के दूसरे दौर में रूस के पेट्र बार बिरयुकोव से हारकर बाहर हो गए।

भारत के नंबर एक खिलाड़ी नागल को विश्व रैंकिंग में 305 नंबर पर काबिज बिरयुकोव से दो घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-4 6-7 3-6 हार मिली।

दिन के सबसे लंबा मैच चौथे वरीय इलिया सिमाकिन और ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिच के बीच हुआ जो करीब तीन घंटे तक चला। इसमें सिमाकिन ने सेकुलिच को 4-6, 7-5, 7-6 (1) से हराया।

अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिमाकिन का सामना बिरयुकोव से होगा।

इससे पहले भारतीय क्वालीफायर सिद्धार्थ रावत (715 रैंकिंग) ने माक्स कासनिकोवस्की (419) को 6-2, 6-3 से हराया।

युगल मुकाबलों में शीर्ष वरीय निकी पूनाचा और प्रयुच्या इसारो ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले लोहिथाक्शा बथ्रीनाथ और अभिनव संजीव शानमुगम को 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

अब उनका सामना हमवतन एसडी प्रज्वल देव और नितिन सिन्हा की जोड़ी से होगा। उन्होंने हमवतन इशाक इकबाल और मनीष सुरेशकुमार को 4-6, 6-2, 10-8 की जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वहीं दूसरी वरीय सिद्धांत बांठिया और साकेत मायनेनी की जोड़ी दिन के अंतिम क्वार्टरफाइनल में शशिकुमार मुंकुद और जे क्लार्क से 5-7, 4-6 से हारकर बाहर हो गई।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments