scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलचौहान ने दो शॉट की बढ़त बनायी

चौहान ने दो शॉट की बढ़त बनायी

Text Size:

डिगबोई, 24 नवंबर (भाषा) गोल्फर ओम प्रकाश चौहान ने शुक्रवार को यहां पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर इंडियन ऑयल सर्वो मास्टर्स के तीसरे दौर के बाद दो शॉट की बढ़त बनायी।

चौहान का कुल स्कोर 14 अंडर 202 हो गया है।

टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग के शीर्ष तीन गोल्फर चौहान, दिल्ली के सचिन बेसोया और पटना के अमन राज लीडरबोर्ड में शीर्ष तीन स्थान पर चल रहे हैं।

अमन ने 66 के कार्ड से दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया जिससे वह बेसोया के साथ 12 अंडर 204 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

बेसोया ने तीसरे दिन 69 का कार्ड खेला।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments