कोलकाता, आठ दिसंबर (भाषा) पीजीटीआई रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ओम प्रकाश चौहान और राहिल गंगजी एसएसपी चौरसिया आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन के आखिर में शुक्रवार को यहां पांच अंडर 139 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।
बारिश के कारण पहले दिन का खेल प्रभावित होने के बाद दूसरे दिन भी बादल छाये रहे।
चौहान ने इस दौरान दूसरे दौर में 69 जबकि गंगजी ने 70 का कार्ड खेला। शुरुआती दौर में चौहान ने 70 जबकि गंगजी ने 69 का स्कोर बनाया था।
प्रतियोगिता में भाग ले रहे 122 खिलाड़ियों में से 59 शनिवार को दूसरे दौर में अपने खेल को पूरा करेंगे।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
