scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलकेरल ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में बदलाव

केरल ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में बदलाव

Text Size:

तिरूवनंतपुरम, दो फरवरी ( भाषा ) कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी स्थिति पर विचार करने के बाद फरवरी के मध्य में होने वाले पहले केरल ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और अब यह मई में होंगे।

केरल ओलंपिक संघ (केओए) ने कहा कि खेलों का आयोजन अब एक से 10 मई तक किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि ओलंपिक एक्सपो का आयोजन भी अब 29 अप्रैल को किया जाएगा। इस एक्सपो में खेल सामान और उपकरण निर्माताओं को हिस्सा लेना था।

संघ के अध्यक्ष वी सुनील कुमार, महासचिव एस राजीव और कोषाध्यक्ष एम रंजीत ने मीडिया को बताया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 30 अप्रैल को खेलों का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान तोक्यो ओलंपिक खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments