गुरूग्राम, 28 मार्च (भाषा) गत चैम्पियन स्पेन के यूजेनियो चाकारा ने इंडियन ओपन गोल्फ के तीसरे दौर के बाद दो अंडर 70 के स्कोर के साथ अपनी बढत चार शॉट्स की कर ली है ।
पिछले सप्ताह भारत में होटल प्लानर टूर टूर्नामेंट जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के एम जे डाफी और इंग्लैंड के एलेक्स फिट्जपैट्रिक संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं ।
मध्यप्रदेश के महू के रहने वाले ओम प्रकाश चौहान तीसरे दौर में 73 और कुल एक ओवर 217 के स्कोर के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर हैं ।
दूसरा दौर खत्म होने के बाद तीन भारतीयों ने कट में प्रवेश कर लिया जिनमें चौहान, मनोज एस (संयुक्त 38वां स्थान) और क्षितिज नावीद कौल (संयुक्त 57वां) शामिल हैं ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
