पाफोस (साइप्रस), 30 मार्च (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत नीदरलैंड के अनीश गिरि को हराकर की और वह अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फेबियानो कारूआना तथा उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं ।
पहले दौर में विश्व कप चैम्पियन सिंदारोव ने रूस के आंद्रेइ एसिपेंको को हराया जबकि कारूआना ने अमेरिका के ही हिकारू नकामूरा का मात दी ।
आठ खिलाड़ियों के दोहरे राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में जर्मनी के मथियास ब्लूबाम और चीन के वेइ यि के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा ।
महिला वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर और महिला विश्व कप चैम्पियन दिव्या देशमुख ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक से ड्रॉ खेला जो कोनेरू हम्पी की जगह खेल रहीं हैं । वहीं आर वैशाली ने कजाखस्तान की बिबिसारा असायुबायेवा से ड्रॉ खेला ।
रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना ने हमवतन कैटरीना लागनो से ड्रॉ खेला जबकि चीन की झू जिनेर और तान झोंग्यी के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा ।
कैंडिडेट्स टूर्नामेंट ओपन और महिला वर्ग में खेला जाता है जिससे अगले विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के चैलेंजर का निर्धारण होगा । इस समय डी गुकेश और चीन की जू वेंजुन विश्व चैम्पियन हैं ।
भाषा
मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
