scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलकार्लोस पेना की एफसी गोवा के मुख्य कोच के रूप में वापसी

कार्लोस पेना की एफसी गोवा के मुख्य कोच के रूप में वापसी

Text Size:

पणजी, 16 अप्रैल (भाषा) एफसी गोवा ने शनिवार को पुष्टि की कि उसने कार्लोस पेना को क्लब का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

इस 38 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी की दो साल बाद इस फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। वह इससे पहले एक फुटबॉलर के तौर पर एफसी गोवा से जुड़े थे।

एफसी गोवा की मीडिया को जारी विज्ञप्ति में पेना ने कहा, ‘‘यह बहुत आसान फैसला था। मेरे पास अल्बासेटे और स्पेन के अन्य क्लबों में बड़ी भूमिका के प्रस्ताव थे, लेकिन एफसी गोवा की कमान संभालने का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिये बहुत अच्छा था।’’

पेना यूएफा प्रो लाइसेंस धारक कोच हैं। उन्होंने 2019-20 सत्र के बाद संन्यास ले लिया था और फिर वह कोचिंग से जुड़ गये थे।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments