scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलबुमराह वनडे उपकप्तानी में हार्दिक पंड्या को दे सकते हैं कड़ी प्रतिस्पर्धा

बुमराह वनडे उपकप्तानी में हार्दिक पंड्या को दे सकते हैं कड़ी प्रतिस्पर्धा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी एशिया कप और पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनने के लिए आल राउंडर हार्दिक पंड्या के साथ प्रबल दावेदार दिख रहे हैं।

पंड्या को नियमित टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बना दिया गया है जबकि बुमराह को शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरु हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में कप्तान बनाया गया है जिससे वह बड़ौदा के इस आल राउंडर को कड़ी चुनौती देने के लिये तैयार हैं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगर आप नेतृत्व के मामले में अनुभव को देखेंगे तो बुमराह पंड्या से आगे हैं। उन्होंने 2022 में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। वह दक्षिण अफ्रीका के वनडे दौरे के दौरान पंड्या से पहले एकदिवसीय टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप एशिया कप और विश्व कप दोनों के लिए बुमराह को वनडे में उपकप्तान बनाते हुए देखें तो कोई हैरानी नहीं होगी। यही कारण है कि उन्हें रुतुराज की जगह आयरलैंड में कप्तानी सौंपी गई। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments