scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलवॉर्नर को महानतम खिलाड़ियों में नहीं रखते बुकानन

वॉर्नर को महानतम खिलाड़ियों में नहीं रखते बुकानन

Text Size:

मेलबर्न, नौ जनवरी ( भाषा ) आस्ट्रेलिया को दो बार 50 ओवरों का विश्व कप (2003 और 2007) जिताने वाले पूर्व कोच जॉन बुकानन सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को महानतम क्रिकेटरों में नहीं गिनते और उनका कहना है कि यह उपाधि शेन वॉर्न या डॉन ब्रेडमैन जैसे बिरले क्रिकेटरों को ही दी जानी चाहिये ।

बुकानन 1999 से 2007 के बीच आस्ट्रेलिया के कोच रहे । पिछले सप्ताह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वॉर्नर ने उनके मार्गदर्शन में नहीं खेला क्योंकि उन्होंने 2009 में आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण किया था ।

यह पूछने पर कि क्या वॉर्नर महान क्रिकेटर हैं, बुकानन ने ‘सेन ब्रेकफास्ट’ पर कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने अपने कैरियर में शानदार प्रदर्शन किया है । उसने सौ से अधिक टेस्ट खेले और 8000 से अधिक रन बनाये । इसके साथ ही 160 वनडे और करीब 100 टी20 खेले । विभिन्न प्रारूपों में उसका औसत अच्छा और स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ प्रदर्शन के आधार पर वह शीर्ष में है लेकिन महान खिलाड़ी असाधारण होते हैं जिनकी कोई तुलना ही नहीं होती । मुझे लगता है कि ब्रेडमैन , ग्लेन मैकग्रा या शेन वॉर्न जैसे खिलाड़ियों को ही उस श्रेणी में रखा जाना चाहिये ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments