scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलबृजेश दमानी ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती

बृजेश दमानी ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता बृजेश दमानी ने इंदौर में पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के अपने साथी खिलाड़ी ध्रुव सितवाला को हराकर पहली बार राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

फाइनल मैच चार गेम के बाद 2-2 से बराबरी पर था जिसके बाद बृजेश ने शानदार खेल दिखाया और 4-3 से बढ़त हासिल की। उन्होंने आखिर में आठवें गेम में भी दबदबा बनाए रखा और 5-3 से खिताब अपने नाम किया।

बृजेश ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के बी भास्कर और सेमीफाइनल में विश्व 6रेड चैंपियन एस श्रीकृष्णा को हराया था।

बृजेश ने अब तक छह अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं जिनमें 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों का रजत पदक भी शामिल है।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments