scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलबोपन्ना और एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में

बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में

Text Size:

न्यूयॉर्क, दो सितंबर ( भाषा ) भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन पुरूष युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई । उन्होंने कजाखस्तान के आंद्रेइ गोलुबेव और रूस के रोमन सफीयूलिन को सीधे सेटों में हराया ।

छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन ने यह मुकाबला 6 . 3, 6 . 3 से जीता । अब उनका सामना ब्रिटेन की गैर वरीय हेनरी पाटेन और जूलियन कैश की जोड़ी से होगा ।

अंतिम 16 में पहुंचकर उन्होंने अपने लिये 58000 डॉलर ईनामी राशि भी पक्की कर ली ।

बोपन्ना और एडबेन ने सात में से तीन ब्रेक प्वाइंट भुनाये जबकि विरोधी टीम एक भी ब्रेक प्वाइंट हासिल नहीं कर सकी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments