scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलबोपन्ना और एबडेन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

विंबलडन, 11 जुलाई (भाषा) भारत के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की छठी वरीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के डेविड पेल और अमेरिका के रेसी स्टेडलर की जोड़ी को हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बोपन्ना और एबडेन की छठी वरीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेल और स्टेडलर की गैरवरीय जोड़ी को 7-5, 4-6, 7-6 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और एबडेन की भिड़ंत टेलोन ग्रीक्सपूअर और बार्ट स्टीवन्स की नीदरलैंड की जोड़ी से होगी जिन्होंने दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में ब्राजील के मार्सेलो मेलो और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी को सीधे सेट में 7-5, 6-4 से हराया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments