scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलभुल्लर संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंचे, अहलावत और लाहिड़ी संयुक्त 15वें स्थान पर खिसके

भुल्लर संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंचे, अहलावत और लाहिड़ी संयुक्त 15वें स्थान पर खिसके

Text Size:

सेंट एंड्रयूज (स्कॉटलैंड), 26 अगस्त (भाषा) एशियाई टूर पर भारत के सबसे सफल गोल्फर गगनजीत भुल्लर सेंट एंड्रयूज बे चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पांच अंडर 67 के कार्ड के दम पर संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर पहुंच गये।

भुल्लर दो दौर में 69 और 67 के कार्ड से कुल आठ अंडर के स्कोर बनाया है।

लाहिड़ी ने दूसरे दौर के आखिरी दो होल में लगातार दो बोगी कर के एक ओवर 71 का कार्ड खेला। उन्होंने पहले दौर में 66 का स्कोर किया था। लाहिड़ी की तरह ही पहले दौर में 66 का स्कोर करने वाले वीर अहलावत ने दूसरे दौर में एक ओवर 71 का स्कोर बनाया। दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर है।

प्रतियोगिता में भाग ले रहे 14 भारतीयों में से आठ कट में जगह बनाने में सफल रहे जिसमें अजीतेश संधू (70-68), एसएसपी चौरसिया (69-71), राहिल गंगजी (70-70), विराज मदप्पा (67-73) और राशिद खान (70-71) शामिल है।

एस चिक्कारंगप्पा (71-71), हनी बैसोया (73-69), करणदीप कोचर (77-70), ज्योति रंधावा (75-73), खलिन जोशी (74-74) और कार्तिक शर्मा ( 76-75) कट में प्रवेश पाने में नाकाम रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments