scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलभुल्लर की तीन शॉट की बढ़त, सात भारतीयों ने कट हासिल किया

भुल्लर की तीन शॉट की बढ़त, सात भारतीयों ने कट हासिल किया

Text Size:

जकार्ता, 17 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने शुक्रवार को यहां बीएनआई इंडोनेशियाई मास्टर्स के दूसरे दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेलकर अपनी बढ़त तीन शॉट की कर ली।

भुल्लर हालांकि दूसरे दौर के पहले आठ होल में चार अंडर पर चल रहे थे जिससे वह अपने कार्ड से निराश होंगे। हालांकि अब उनका कुल स्कोर 12 अंडर 130 है।

भारत के 11 गोल्फरों में से सात ने कट हासिल किया जिसमें से दो एस चिक्कारंगप्पा (71-65) और वीर अहलावत (69-67) संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर चल रहे हैं।

कट हासिल करने वाले अन्य भारतीय राशिद खान (69-68) और करणदीप कोचर (69-68) संयुक्त 21वें स्थान पर चल रहे हैं। हनी बेसोया (65-73) संयुक्त 29वें स्थान पर हैं। अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त दो अंडर से 55वें स्थान पर है जो कट लाइन भी है।

अजीतेश संधू, यशास चंद्रा, एसएसपी चौरसिया और शिव कपूर कट हासिल करने से चूक गये।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments