scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमखेलभवनीश मेंदीरत्ता ने निशानेबाजी में भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला कोटा दिलाया

भवनीश मेंदीरत्ता ने निशानेबाजी में भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला कोटा दिलाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 सितंबर ( भाषा )भवनीश मेंदीरत्ता ने निशानेबाजी में भारत के लिये पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला कोटा हासिल किया । वह क्रोएशिया के ओसियेक में चल रही आईएसएसएफ शॉटगन विश्व चैम्पियनशिप में पुरूषों की ट्रैप स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे ।

भवनीश पदक से मामूली अंतर से चूक गए । वह 35 शॉट के पदक के मुकाबले में पहली 15 हिट के बाद बाहर होने वाले पहले निशानेबाज थे ।

महिला और पुरूष ट्रैप वर्ग में आज चार चार कोटे दिये जाने थे । दुनिया के 144वें नंबर के निशानेबाज फरीदाबाद के भवनीश ने दूसरे रैंकिंग दौर में 25 में से 24 हिट के जरिये पेरिस ओलंपिक का कोटा जीता ।

भारत के पृथ्वीराज टी शूटआफ में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गए । वह 22वें स्थान पर रहे ।

महिला वर्ग में नीरू 29वें, श्रेयसी सिंह 35वें और मनीषा कीर 61वें स्थान पर रही ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments