scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलबीसीसीआई महिला अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट: उत्तर क्षेत्र की अगुवाई करेंगी शेफाली वर्मा

बीसीसीआई महिला अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट: उत्तर क्षेत्र की अगुवाई करेंगी शेफाली वर्मा

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) भारत की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा 24 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच लखनऊ में होने वाले अंतर क्षेत्रीय महिला टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर क्षेत्र की टीम की अगुवाई करेंगी।

शेफाली के साथ हरलीन देओल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज तान्या भाटिया और भारतीय टीम से बाहर चल रही सुषमा वर्मा को भी टीम में जगह दी गई है।

तेज गेंदबाज अमनजोत कौर और अंडर-19 स्टार श्वेता सहरावत, काशवी गौतम और मन्नत कश्यप भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।

टीम इस प्रकार है: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, पारुशी प्रभाकर, हरलीन देओल (उपकप्तान), सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, काशवी गौतम, नीलम बिष्ट, मन्नत कश्यप, पारुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, चित्रा सिंह जम्वाल, सुमन गुलिया, मधु धामा।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments