scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलबांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

Text Size:

एडीलेड, छह नवंबर (भाषा) बांग्लादेश के कप्तान शाकिबुल हसन ने रविवार को यहां ‘करो या मरो’ के टी20 विश्व कप सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर दिया है जिससे पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम इस ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ में आमने सामने होंगी जिसकी विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के चार चार अंक हैं और एक जीत से उनके छह अंक हो जायेंगे। शीर्ष पर काबिज भारत के पहले ही छह अंक हैं और टीम को दिन में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

बांग्लादेश ने अंतिम एकादश में तीन बदलाव करते हुए सौम्य सरकार, नासुम अहमद और इबादत हुसैन को शामिल किया है।

वहीं पाकिस्तान ने कोई बदलाव नहीं किया है।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments