scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलबांग्लादेश के चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 176 रन

बांग्लादेश के चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 176 रन

Text Size:

चटगांव, 17 दिसंबर(भाषा) सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 176 रन बनाए।

बांग्लादेश 513 रन के मुश्किल लक्ष्य से अभी 337 रन दूर है।

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जाकिर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने नजमुल हुसैन शंटो (67) के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। चाय के विश्राम के समय जाकिर के साथ मुशफिकुर रहीम दो रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से उमेश यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए हैं।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments