scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमखेलबहरीन पैरा बैडमिंटन : भगत को दो स्वर्ण और एक कांस्य

बहरीन पैरा बैडमिंटन : भगत को दो स्वर्ण और एक कांस्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मई ( भाषा ) पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत ने बहरीन पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मंगलवार को पुरूषों के एकल और युगल खिताब क्रमश: एसएल 3 और एसएल 3 और एसएल 4 में जीते ।

प्रमोद ने भारत के नितेश कुमार को 21 . 16, 21 . 17 से हराकर एकल वर्ग में स्वर्ण जीता । इसके बाद सुकांत कदम के साथ नितेश कुमार और तरूण को 22 . 24, 21 . 9, 21 . 14 से हराकर पीला तमगा अपने नाम किया ।

प्रमोद और मनीषा रामदास ने मिश्रित युगल में भी कांस्य पदक जीता ।

भारत की तुलसीमति मुरूगेसन ने महिला एकल एसयू 5 में रजत पदक जीता जबकि कृष्णा नागर ने पुरूष एकल एसएच 6 में रजत पदक अपने नाम किया ।

सुहास यथिराज ने एसएल 4 में रजत पदक जीता । पुरूष युगल में चिराग बरेथा और राजकुमार को रजत पदक मिला जबकि महिला युगल में मानसी जोशी और तुलसीमति को रजत पदक मिला । डी एसएच 6 वर्ग में रचना पटेल और नित्याश्री ने रजत पदक अपने नाम किया ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments