लाहौर, 13 मार्च (भाषा) पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी सहित सीनियर क्रिकेटरों को अफगानिस्तान के खिलाफ 24 मार्च से शारजाह में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से आराम दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑलराउंडर शादाब खान की अगुआई वाली टीम में सलामी बल्लेबाज मुहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ और अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां को भी शामिल नहीं किया है।
टीम में चार नए चेहरों तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह, जमान खान और बल्लेबाज तैय्यब ताहिर और सईम अयूब को शामिल किया गया है। इसके अलावा आजम खान, फहीम अशरफ और इमाद वसीम ने टीम में वापसी की है।
टीम इस प्रकार है : शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मुहम्मद हारिस, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, ज़मान खान।
रिजर्व खिलाड़ी: अबरार अहमद, हसीबुल्लाह खान और ओसामा मीर।
भाषा पंत सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
