scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलएटीके मोहन बागान और मुंबई सिटी ने डूरंड कप में अंक बांटे

एटीके मोहन बागान और मुंबई सिटी ने डूरंड कप में अंक बांटे

Text Size:

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) कोलकाता के बड़े क्लब एटीके मोहन बागान का इस साल डूरंड कप में पहली जीत का इंतजार जारी रहा क्योंकि उसे बुधवार को यहां हुए फुटबॉल मैच में मुंबई सिटी एफसी से 1-1 के कारण अंक बांटने पड़े।

एटीके मोहन बागान के लिये लिस्टन कोलासो ने 40वें मिनट में गोल किया।

मुंबई की टीम ने 77वें मिनट में अर्जेंटीना के फॉरवर्ड जोर्गे पेरेयरा डायज की बदौलत बराबरी हासिल की।

इस ड्रा से एटीके मोहन बागान के दो मैचों में महज एक अंक हैं जबकि मुंबई के दो मैचों में चार अंक हो गये हैं।

एटीके मोहन बागान को शुरूआती मैच में राजस्थान यूनाईटेड से 2-3 से हार मिली थी। भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments