scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलठंड और रेल सेवायें बाधित होने के कारण एथलेटिक्स टूर्नामेंट एक महीने के लिये टला

ठंड और रेल सेवायें बाधित होने के कारण एथलेटिक्स टूर्नामेंट एक महीने के लिये टला

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जनवरी ( भाषा ) कड़ाके की सर्दी और ट्रेन सेवायें बाधित होने के कारण भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और बिहार खेल विकास प्राधिकरण को पटना में होने वाली 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप एक महीने के लिये टालनी पड़ी ।

टूर्नामेंट अब 10 से 12 फरवरी तक होगा ।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा ,‘‘ शीत लहर के कारण स्कूल बंद है और रेल सेवायें भी बाधित हैं । इसकी वजह से अब यह टूर्नामेंट 12 से 14 जनवरी की बजाय फरवरी में होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें 600 जिलों के करीब 6000 लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं । हमने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments