नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) हांगझोउ एशियाई खेल आयोजन समिति (एचएजीओसी) ने इन महाद्वीपीय खेलों के लिए भारतीय पहलवानों के नाम भेजने के लिए समय सीमा बढ़ाने के भारतीय ओलंपिक संघ ( आईओए) के अनुरोध को ठुकरा दिया है।
आईओए ने एशियाई ओलंपिक परिषद ( ओसीए) से भारतीय कुश्ती दल की प्रविष्ठियां भेजने के लिए समय सीमा पांच अगस्त तक बढ़ाने का अनुरोध किया था लेकिन उसने केवल सात दिन ( 22 जुलाई तक) की ही छूट दी।
एशियाई खेलों के आयोजकों ने इन खेलों के लिए खिलाड़ियों के नाम भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की थी लेकिन आईओए के आग्रह के बाद ओसीए ने आईओए द्वारा गठित तदर्थ पैनल को 22 जुलाई तक पहलवानों के नाम भेजने की छूट दी थी।
सोमवार को आईओए ने ओसीए से समय सीमा अगस्त तक बढ़ाने पर पुनर्विचार करने के लिए कहा जिसे आखिर में एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने नामंजूर कर दिया।
भाषा
पंत सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
