हांगझोउ, 19 सितंबर (भाषा) इंडोनेशिया की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगोलिया को 172 रन से रौंद दिया।
ग्रुप ए के मैच में इंडोनेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 187 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ली लुह डेवी ने 48 गेंद में 62 रन बनाए।
इसके जवाब में मंगोलिया की टीम 10 ओवर में सिर्फ 15 रन पर ढेर हो गई। टीम की सात बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं।
ग्रुप बी में मलेशिया की महिला टीम ने हांगकांग को 22 रन से हराया।
मलेशिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 104 रन ही बना सकी लेकिन उसने हांगकांग को 82 रन पर ढेर कर दिया।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
