scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलएशियाई चैंपियनशिप : भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में क्लीन स्वीप किया

एशियाई चैंपियनशिप : भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में क्लीन स्वीप किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप की 50 मीटर थ्री पोजीशन स्पर्धा में टीम के साथी नीरज कुमार को पछाड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक जीता और भारत ने स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया।

ओलंपियन ऐश्वर्य ने नए साल में भी शानदार लय जारी रखी। 25 वर्षीय निशानेबाज ने 362 के विश्व रिकॉर्ड से नीरज को महज 0.2 अंक से पीछे छोड़ा। ऐश्वर्य 10.7 के अंतिम शॉट से जीत हासिल की।

नीरज ने 361.8 अंक से रजत जबकि अखिल श्योराण ने 343.5 अंक से कांस्य पदक जीता।

क्वालीफिकेशन में नीरज 593 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहंचे जबकि ऐश्वर्य 588 अंक से दूसरे और श्योराण इतने ही अंक से तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज, ऐश्वर्य और श्योराण की तिकड़ी ने 1769 अंक से टीम स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद जापान 1754 अंक से दूसरे और कजाखस्तान 1748 अंक से तीसरे स्थान पर रहा।

जूनियर पुरुष फाइनल में एड्रियन कर्माकर ने 353.2 अंक से चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। कजाखस्तान के दिमित्री किम उनसे 4.7 अंक पीछे दूसरे स्थान रहे।

भारत के मानवेंद्र सिंह शेखावत ने 338.6 अंक से कांस्य पदक जीता।

फाइनल में पहुंचे तीसरे भारतीय हेमंत बर्मन शूटऑफ में पिछड़कर पांचवें स्थान पर रहे।

चैंपियनशिप शनिवार को समाप्त होगी।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments