scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमखेलएशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: सुमित, गोविंद ने अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: सुमित, गोविंद ने अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) थाईलैंड ओपन के चैम्पियन सुमित और गोविंद कुमार को जोर्डन के अम्मान में चल रही एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गुरूवार को अपने अपने सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

गोविंद (48 किग्रा) को कजाखस्तान के सानझार ताशकेनबे से 0-4 से हार मिली।

वहीं सुमित (75 किग्रा) को उज्बेकिस्तान के मौजूदा एशियाई चैम्पियन जाफारोव साईदजामशिद से सर्वसम्मन फैसले में 0-5 से पराजय झेलनी पड़ी।

छह बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और नरेंदर (92 किग्रा से अधिक) बाद में रिंग में उतरेंगे।

शुक्रवार को पांच महिला मुक्केबाज फाइनल में स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला करेंगी जिसमें 2022 तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता परवीन (63 किग्रा) शामिल हैं।

बुधवार की रात स्वीटी (81 किग्रा) ने सेमीफाइनल में लिना जाबेर को आरएससी से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना कजाखस्तान की गुलसाया येरझान से होगा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments