scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलहाइब्रिड मॉडल पर 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा एशिया कप : एसीसी

हाइब्रिड मॉडल पर 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा एशिया कप : एसीसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून ( भाषा ) एशिया कप को लेकर महीनों से चली आ रही अनिश्चितता की स्थिति को खत्म करते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाइब्रिड मॉडल पर खेला जायेगा जिसमें चार मैच पाकिस्तान में और नौ श्रीलंका में होंगे ।

इस एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर गतिरोध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब जय शाह की अगुवाई वाले एसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी ।

बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा था कि दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक तनाव कारण वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा ।

एसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जायेगा जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जायेगा जिसमें चार मैच पाकिस्तान में और बाकी नौ श्रीलंका में खेले जायेंगे ।’’

इस सत्र में दो समूहों में टीमों को बांटा जायेगा और हर समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण में पहुंचेंगी । सुपर चार चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगे ।

पाकिस्तान में मैच लाहौर में होंगे जबकि श्रीलंका में कैंडी और पल्लेकेले में मैच होंगे ।

एशिया कप के कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के साथ ही अक्टूबर नवंबर में वनडे विश्व कप में पाकिस्तान टीम का भारत आना भी तय हो गया । दोनों टीमें अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को लीग चरण में खेल सकती हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments