scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलआरोकिया राजीव ने विश्व चैम्पियशिप के लिए फिर से ट्रायल देने में असमर्थता जताई

आरोकिया राजीव ने विश्व चैम्पियशिप के लिए फिर से ट्रायल देने में असमर्थता जताई

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) धावक अरोकिया राजीव ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से कहा है कि वह आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में जगह बनाने के लिए फिर से ट्रायल रन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

 इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि राजीव की तबीयत ठीक नहीं है और वह फिर से ट्रायल नहीं देंगे। इससे हालांकि उन्हें अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई  तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलने की संभावना ना के बराबर रहेगी।

मामले की जानकारी रखने वाले एक शीर्ष सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘’उन्होंने एएफआई से कहा है कि वह आठ जुलाई को एनआईएस पटियाला में होने वाले दूसरे ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।’’

एएफआई ने विश्व चैंपियनशिप के लिए बुलाए गए ट्रायल्स में 400 मीटर धाविका ऐश्वर्या मिश्रा, लंबी कूद खिलाड़ी जेसविन एल्ड्रिन और  आरोकिया राजीव  को सोमवार को ट्रायल में‘ निराशाजनक प्रदर्शन’ करने के बाद दोबारा ट्रायल देने का निर्देश दिया था।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments