गुलमर्ग, 25 फरवरी (भाषा) सेना ने बुधवार को यहां खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में अपना टीम चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखा जिसके लिए उन्होंने गुलमर्ग चरण में आठ स्वर्ण सहित कुल नौ पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश चार स्वर्ण पदक के साथ उप विजेता रहा।
इन खेलों का समापन समारोह बृहस्पतिवार को यहां गोल्फ कोर्स में होगा।
इन खेलों का पहला चरण 20-26 जनवरी तक लद्दाख में हुआ था।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेना और हिमाचल प्रदेश ने बराबर चार-चार स्वर्ण मेडल जीते जबकि मेजबान जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
भाषा नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
