scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमखेलसेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में उपलब्धियों के लिए नीरज चोपड़ा और अन्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया

सेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में उपलब्धियों के लिए नीरज चोपड़ा और अन्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को चीन में हाल में संपन्न एशियाई खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ओलंपियन नीरज चोपड़ा और कई अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि सेना खेल प्रतिभाओं का समर्थन और उन्हें निखारना जारी रखेगी।

हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 107 पदक जीते।

यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में जनरल पांडे ने कहा कि भारतीय सेना ने भी देश की झोली में 20 पदक – तीन स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य – का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सेना के सूबेदार चोपड़ा और एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाले सूबेदार अविनाश साबले के अलावा हाल में संपन्न खेलों में पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

सेना प्रमुख ने सेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments