scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलतीरंदाजी दीपिका कुमारी ने राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते

तीरंदाजी दीपिका कुमारी ने राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते

Text Size:

पणजी (गोवा), छह नवंबर (भाषा) पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता जबकि एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही दीपिका ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मृणाल चौहान के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग का शीर्ष स्थान हासिल किया।

फिर उन्होंने महिला टीम स्पर्धा में झारखंड को रजत पदक दिलाया जिसमें उन्हें हरियाणा से शूटआउट में हार मिली।

तालिका में शीर्ष पर चल रही महाराष्ट्र, तीसरे स्थान की हरियाणा और असम ने रिकर्व स्पर्धा में अन्य स्वर्ण पदक जीते।

महाराष्ट्र 68 स्वर्ण पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है जबकि सेना (54) और हरियाणा (50) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

निशानेबाजी में तोमर ने सेना के नीरज कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेना के चैन सिंह ने कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में विजयवीर सिद्धू ने पंजाब के लिए स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के अनीश भानवाला और आदर्श सिंह ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

जूडो में दिल्ली ने आठ में से तीन स्वर्ण पदक जीते।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments