scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमखेलआस्ट्रेलिया को एक और झटका, हेजलवुड टी20 विश्व कप से बाहर

आस्ट्रेलिया को एक और झटका, हेजलवुड टी20 विश्व कप से बाहर

Text Size:

मेलबर्न, छह फरवरी (भाषा) अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही आस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा जब स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए।

आस्ट्रेलिया उनके विकल्प की घोषणा नहीं करेगा ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने पहले कहा था कि हेजलवुड टूर्नामेंट के बीच में या आखिर में टीम से जुड़ेंगे । टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में शनिवार से शुरू हो रहा है ।

चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर आठ चरण तक फिट हो जायेंगे लेकिन ताजा संकेत मिले हैं कि उसे फिट होने में समय लगेगा और जल्दबाजी करना जोखिमभरा हो सकता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम किसी विकल्प की तुरंत घोषणा नहीं करेंगे । बाद में जरूरत के समय देखा जायेगा ।’’

ग्रुप चरण में नाथन हिल्स और टिम डेविड उपलब्ध हो जायेंगे जबकि एडम जम्पा पहला मैच खेलेंगे ।

आस्ट्रेलिया का नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच कल रात रद्द हो गया लेकिन 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से पूर्व टीम के पास अभ्यास के लिये काफी समय है ।

आस्ट्रेलिया के सारे प्रारंभिक मैच कोलंबो और पाल्लेकल में होंगे ।

इससे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी कमर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे जिनकी जगह बेन ड्वारशुइस ने ली । मिचेल स्टार्क टी20 क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments